चित्रकूट, दिसम्बर 3 -- चित्रकूट। संवाददाता सरधुवा थाना क्षेत्र के गडौली गांव में ग्राम प्रधान की भतीजी ने बुधवार की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा जान दे दी। प्रभारी निरीक्षक सरधुवा राम सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान राजदेव यादव ने घटना की जानकारी दी है। बताया कि उसकी 16 वर्षीया भतीजी पूजा यादव पुत्री अतुल यादव ने बुधवार की शाम करीब साढ़े छह बजे घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मृतका तीन बहनों में छोटी थी। उसके एक भाई सात साल का है। दोनों बड़ी बहनों संगीता व नीलम की शादी हो चुकी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूजा की मां की मौत हो चुकी है। पिता ने दूसरी शादी रेखा देवी से की है। अभी 18 दिन पहले रेखा ने एक बेटी को जन्म दिया है। खुदकुशी का कारण अभी सामने नहीं आया है। घटना की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

हि...