जौनपुर, फरवरी 3 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। धर्मापुर ब्लाक के किर्तापुर ग्राम पंचायत के प्रधान विनोद कुमार यादव का वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार जिलाधिकारी ने बहाल कर दिया है। एक मामले में प्रधान के जिला कारागार में निरूद्ध होने के बाद ग्राम पंचायत सदस्य स्वर्णिमा को प्रधान पद पर नामित किया गया था। अब प्रधान को उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद उनकी बहाली हो गई है। इस संबंध में धर्मापुर ब्लाक के प्रभारी एडीओ पंचायत राजेश यादव ने बताया कि किर्तापुर प्रधान का वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार बहाल हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...