रुद्रपुर, फरवरी 24 -- शांतिपुरी, संवाददाता। मंगलवार को ग्राम शांतिपुरी नंबर दो स्थित पंचायत भवन में ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति की बैठक प्रधान कविता तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के कार्यक्रम अधिकारी विजय कठायत के नेतृत्व में प्रधान कविता तिवारी को समिति का अध्यक्ष और आशा कार्यकर्ता हेमा जोशी को सचिव चुना गया। एएनएम अंजू मेहता और ममता गड़िया ने महिलाओं एवं किशोर-किशोरियों में बढ़ते सर्वाइकल कैंसर के कारणों, लक्षणों और बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में स्वच्छता, कुपोषण उन्मूलन, किशोर-किशोरियों को उचित मार्गदर्शन, तथा संचारी और गैर-संचारी रोगों के प्रति जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि समिति की बैठ...