मिर्जापुर, जनवरी 21 -- जिगना। डीपीआरओ संतोष श्रीवास्तव के नेतृत्व में मंगलवार को जिले के बारहों ब्लाक के पांच-पांच प्रधान, सचिव एवं पंचायत सहायकों ने छानबे ब्लाक के मॉडल ग्राम पंचायत गौरा का एक्सपोजर विजिट किया। आरआरसी सेंटर पर ठोस और तरल पदार्थ अलग-अलग छांटाई, रिसाइक्लिंग के लिए प्लास्टिक पॉलीथिन इकट्ठा करने का तौर-तरीका दिखाया गया। गोबर और लकड़ी के बुरादे से दीपक बनाने वाली मशीन चलाकर प्रशिक्षित किया गया। साथ ही वर्मी वाश तैयार करने, फसलों को कीटनाशकों से सुरक्षित रखने, पोषकतत्वों के उपयोगिता के बारे में बताया गया। साथ ही डोर-टु-डोर कूड़ा कलेक्शन, गांव को साफ सुथरा रखने के बारे में डीपीआरओ ने मॉडल गांव गौरा को आदर्श गांव बताया। गोपालपुर गांव में 50 लाख की लागत से सॉलिड वेस्ट कलेक्शन यूनिट शीघ्र ही काम करने लगेगी। प्लास्टिक पॉलीथिन इकट्ठ...