गंगापार, जनवरी 30 -- मांडा बीआरसी की ओर से प्रधानों और प्रधानाध्यापकों के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम भारतगंज में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख मांडा अशोक सिंह, विशिष्ट अतिथि हरि प्रसाद पांडेय रहे तथा अध्यक्षता प्रधान संघ मांडा के अध्यक्ष प्रतिनिधि राजमणि द्विवेदी ने किया। गोष्ठी में निपुण लक्ष्य की प्राप्ति हेतु आईडीबीटी के माध्यम से जनमानस को सूचित करना, जन समुदाय को जागरूक करना, कायाकल्प के 19 पैरामीटर को पूर्ण करने हेतु ग्राम पंचायत को प्रेरित करना आदि विषयों पर चर्चा की गई। बीईओ मांडा नीलम शाक्यवार ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में राजेश सिंह यादव, मनोज सिंह, निसार अहमद, नूर अहमद, होरी लाल, नरेंद्र कुमार गौतम, अवधेश शुक्ल, असद अली रहे। संचालन कुंदन सिंह ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.