गंगापार, अप्रैल 19 -- विकास खंड करछना के बघेड़ा ग्राम पंचायत में वर्तमान प्रधान के निधन के बाद उप चुनाव की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हुई। जिसमें चार ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव होंगे। हालांकि पहले दिन किसी भी प्रत्याशी द्वारा एक भी पर्चे नही लिए गए। जानकारी देते हुए एडीओ पंचायत राम शिरोमणि तिवारी ने बताया कि बघेडा में प्रधान पद के अलावा बेदौं, रामगढ़, करछना और घोरहट में ग्राम पंचायत के एक-एक सदस्य का चुनाव होगा। उन्होने बताया कि 21 और 22 अप्रैल को नामांकन, 23 को जांच, 24 अप्रैल को नाम वापसी और उसी दिन चुनाव चिह्न का आवांटन भी होगा। आगामी दो मई को मतदान और पांच मई को मतगणना होगी। एआरो एडीओ उदयभान सिंह चुनावी प्रक्रिया की देखरेख करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.