बदायूं, दिसम्बर 15 -- बिसौली। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह पुंडीर ने रविवार को ग्राम प्रधानों, संभ्रांत नागरिकों एवं व्यापारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने पर विस्तार से चर्चा की। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। ग्राम प्रधानों से गांवों, बाजारों तथा सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगवाने और खराब पड़े कैमरों को शीघ्र दुरुस्त कराने की अपील की। बैठक में मौजूद ग्राम प्रधानों व संभ्रांत नागरिकों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया व क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...