अल्मोड़ा, जनवरी 29 -- धौलछीना, संवाददाता। सड़क के विस्तार को लेकर उपजा विवाद सुलझा लिया गया है। भैसियाछाना ब्लॉक के बेलवाल गांव में लोनिवि और ग्रामीणों के बीच हुई खुली बैठक में सड़क निर्माण और विस्तार पर सहमति बनी। प्राथमिक विद्यालय में ग्राम पंचायत बेलवालगांव के भनलगांव, कठौजिया और ग्राम पंचायत बबुरायानायल के बबुरायानायल, कठधारा, गौनाप के बीच खुली बैठक हुई। बैठक में लोनिवि के सहायक अभियंता और अवर अभियंता मौजूद थे। मुख्य मुद्दा जमराड़ी बैंड से बेलवालगांव तक निर्माणाधीन मोटर मार्ग के फेज एक का कार्य था। ग्रामीणों ने बताया कि रोड कटिंग के बाद लगभग दो किमी के हिस्से पर विवाद के चलते काम रुका हुआ था। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्तमान स्थिति तक ही सड़क का निर्माण किया जाए, ताकि अधिकतम आबादी को सड़क सुविधा से जोड़ा जा सके। इसके अलावा सड़क विस...