अयोध्या, जून 27 -- सोहावल,संवाददाता। सोहावल क्षेत्र डेरामूसी स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में अखिल भारतीय प्रधान संगठन जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। जिसमें संगठन की मजबूती,अक्टूबर में विशाल जिला सम्मेलन/ विचार गोष्ठी करने की तैयारी एवं जनपद के प्रधानों का उत्पीड़न रोकने पर चर्चा की गई। बैठक में जनपद के पदाधिकारियों सहित लगभग ढाई सौ प्रधान उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने कहा कि पूरे जिले में प्रधान संगठित हैं। प्रधानों का उत्पीड़न रोकने के लिए मौजूद ग्राम प्रधानों ने एकजुट होकर संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि किसी ने प्रधानों पर अत्याचार किया तो संगठन उसकी ईंट से ईंट बजा देगा। प्रदेश महासचिव अनिल तिवारी ने कहा कि अयोध्या जनपद के प्रधान संगठन की उपलब्धियां अनगिनत हैं,पूरे प्रदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.