जौनपुर, जनवरी 28 -- सिकरारा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लाक मुख्यालय के सभागार में विकासखण्ड के समस्त ग्राम प्रधानों के अधिकार व कर्तव्य की जानकारी के सम्बंध एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें गावो के समग्र विकास के लिए विशेषकर महिला प्रधानों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से पंचायती राज अधिनियम और विकास योजनाओं की जानकारी दी गई। खण्डविकास अधिकारी सर्वेश मोहन श्रीवास्तव ने प्रधानों को पंचायती राज अधिनियम के सम्बंध में विस्तार से जानकारी देते हुए पंचायत विकास की योजनाओं पर प्रकाश डाला। एडीओ आईएसबी कृष्णकुमार मिश्रा ने पंचायतों की प्रभावी प्रबंधन और विकास के उपायों पर चर्चा की। कार्यक्रम में एडीओ पंचायत नवीन यादव ने पंचायती राज विभाग से संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी दिए। एडीओ एजी सकलनारायण पटेल ,राजकुमार पाण्डेय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.