मिर्जापुर, फरवरी 20 -- चील्ह l विकास खण्ड कोन के सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अन्तर्गत जीपीडीपी विकास कार्यो के एक दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारम्भ समाजसेवी अनिल कुमार सिंह व खण्ड विकास अधिकारी कोन रामराज कुशवाहा ने दीप प्रज्वलित करके किया l शिविर में ग्राम प्रधान,सचिव, रोजगार सेवक व पंचायत सदस्य को प्रशिक्षित किया गया l प्रशिक्षण के माध्यम से ट्रेनर संदीप मिश्रा व दीपान्शी ने गॉव में बेहतर विकास कार्य करने के बारे मे जानकारी दी l इस अवसर पर एडीओ पंचायत प्रभाशंकर,जेई बेद प्रकाश, प्रधान डा. भोला बाबू मौर्य,अरुण कुमार यादव,दरोगा यादव, राजेश यादव,खुशियाल कनौजिया,सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...