सोनभद्र, फरवरी 21 -- बभनी, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड के ब्लाक सभागार में शनिवार को पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान की ओर से एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में ग्राम प्रधान,सचिव,पंचायत सहायक समेत गांव के एक सदस्य को शामिल किया गया। प्रशिक्षण का उद्घाटन खण्ड विकास अधिकारी उत्कर्ष सक्सेना ने सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया। इस प्रशिक्षण में विकास खंड के बभनी, चपकी, असनहर, डूभा, सवरा, धनखोर, घघरी के ग्राम प्रधान सहित अन्य कर्मचारी प्रधान शामिल रहे। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्राम पंचायत विकास योजना के निर्माण और प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में ग्राम प्रधानों, पंचायत सचिवों एवं पंचायत सहायकों को विस्तृत जानकारी प्रदान करना था। प्रशिक्षण में 40 ग्राम पंचायतों में से ग्राम प्रधान, ग्राम सभा सदस्य, पंचायत सहायक,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.