सिद्धार्थ, जनवरी 4 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच ठंड के मौसम में गंवई सियासत का माहौल अभी से ही गर्म होने लगा है। खासतौर से प्रधानी चुनाव को लेकर सरगर्मियां और बढ़ गई है। दौड़ में शामिल संभावित दावेदार मौजूदा प्रधानों के विरोध में आवाज बुलंद करने के साथ ही शिकायत भी तेजी से दर्ज करने में जुट गए हैं। सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी से भरा वीडियो क्लिप भी पोस्ट किया जा रहा है। अंकुश नहीं लगा तो गांवों में बवाल की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र में मौजूदा समय में 115 ग्राम पंचायतें हैं। करीब साढ़े चार साल का कार्यकाल बीत चुका है अब अंतिम दौर जारी है। इस बीच मार्च-अप्रैल में चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। मतदाता सूची के जरिए कार्यवाही भी आगे बढ़ रही है। गंवई सियासत परवान च...