संतकबीरनगर, अक्टूबर 25 -- धनघटा/पौली, हिन्दुस्तान टीम। धनघटा थाना क्षेत्र के मड़पौना गांव में प्रधानी चुनाव की गुटबाजी को लेकर गुरुवार की देर रात दो पक्षों के बीच भिड़न्त हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर जमकर ईंट-पत्थर बरसाए गए। साथ ही एक दूसरे के पर जमकर लाठियां भी चटकाईं। मारपीट की इस घटना में आधा दर्जन महिलाओं सहित दोनों पक्ष के कुल एक दर्जन लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। घायलों में आधा दर्जन की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है जिन्हें स्थानीय डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना को लेकर दोनों पक्ष की अलग-अलग की तहरीर के आधार पर पुलिस ने 11 नामजद समेत करीब 30 अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। सभी घायलों को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है। घटना को ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.