प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 7 -- संग्रामगढ़, हिन्दु्स्तान संवाद। प्रधानी की रंजिश को लेकर दो पक्ष में मारपीट हो गई। इसमें प्रधान समेत दो लोग घायल हुए। परिजन घायलों को सीएचसी ले गए तो वहां भी दोनों पक्ष भिड़ गए। पुलिस ने बीच-बचाव कर इलाज कराया। प्राथमिक उपचार के बाद भी प्रधान की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के खनवारी गांव में शुक्रवार देररात प्रधान 55 वर्षीय सुशील कुमार शुक्ला और 55 वर्षीय शीतला प्रसाद के बीच प्रधानी की रंजिश को लेकर विवाद और मारपीट हो गई। परिजन घायलों को सीएचसी लाए तो वहां भी दोनों पक्ष भिड़ गए। पुलिस ने बीच-बचाव कर इलाज कराया। प्राथमिक उपचार के बाद भी प्रधान की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने स्वरुप रानी अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया। मारपीट के दौरान चर्चा रही की हवाई फायरिंग भी की गई। एसओ मनोज तोमर ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.