मऊ, मार्च 21 -- पूराघाट। शिक्षा क्षेत्र रतनपुरा अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मिश्रौली पर तैनात प्रधानाध्यापिका गुरुवार को छुट्टी के बाद निजी चारपहिया वाहन से घर जा रही थी। गाड़ी उनका लड़का चला रहा था। रास्ते में सात की संख्या में मनबढ़ युवकों ने वाहन रोककर जानलेवा हमला बोल दिया, जिसमें प्रधानाध्यापिका को चोट आई और वाहन के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। शोर मचाने के बाद धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित प्रधानाध्यापिका ने कोपागंज थाने में अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बलिया जनपद के भीमपुरा थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासिनी तारा देवी रतनपुरा शिक्षा क्षेत्र के मिश्रौली प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका पद पर कार्यरत हैं। बुधवार की शाम कोपागंज थाना में तहरीर देकर बताया कि वह प्रतिदिन की भांति बुधवार को अपने प्राथमिक विद्यालय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.