सीतामढ़ी, फरवरी 4 -- बथनाहा। प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मंडल टोल, कमलदह से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विद्यालय की प्रधानाध्यापक ज्योति कुमारी के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करते हुए एक महिला को उनके बाल पकड़ते और गला पकड़ते हुए देखा जा रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को विद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर दर्जनों ग्रामीण स्कूल परिसर पहुंचे थे। इसी दौरान प्रिंसिपल द्वारा वहां मौजूद लोगों का वीडियो बनाए जाने पर विवाद उत्पन्न हो गया। आरोप है कि वीडियो बनाने का विरोध करने पर कहासुनी बढ़ गई, जो बाद में हाथापाई में बदल गई। वायरल वीडियो में ग्रामीण विद्यालय में पढ़ाई और मध्याह्न भोजन व्यवस्था में गड़बड़ी के आरोप लगाते नजर आ रहे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.