मोतिहारी, नवम्बर 12 -- फेनहारा। बीईओ ने मध्य विद्यालय मारपा मोहन की प्रधान शिक्षिका से विद्यालय में अनियमितता के संबंध में 24 घंटे में जवाब मांगा है। डीईओ ने बीईओ के जांच प्रतिवेदन के हवाले से पूछा है कि 25अक्टूबर को बीईओ ने आपके विद्यालय के निरीक्षण के क्रम में एक बजे तक एक भी छात्र की उपस्थिति पंजी में दर्ज नहीं की गई थी जबकि नामांकित छात्र छात्राएं 126 हैं। निरीक्षण में एक भी बच्चा विद्यालय में उपस्थित नहीं था। साथ ही 24 अक्टूबर को भी विद्यालय में मध्याह्न भोजन नहीं बना था। कार्रवाई से विद्यालय में हड़कंप मचा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...