देवरिया, फरवरी 3 -- देवरिया, निज संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों के रिक्त पदों पर तैनाती के लिए सोमवार को सदर बीआरसी पर वरिष्ठ शिक्षकों से सहमति व असहमति पत्र लिया गया। जिसमें 183 शिक्षकों ने अपना पत्र प्रस्तुत किया। वहीं इसमें 62 शिक्षक अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित शिक्षकों से बीईओ के माध्यम से सहमति व असहमति पत्र लिया जाएगा। जिले में संचालित परिषद के प्राथमिक विद्यालयों में 150 व उससे अधिक छात्र नामांकन होने पर एक प्रधानाध्यापक का पद सृजित है। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 100 व उससे अधिक छात्र नामांकन होने पर तथा कम्पोजिट विद्यालयों में 250 व उससे अधिक छात्र नामांकन होने पर एक- एक प्रधानाध्यापक का पद सृजित है। ऐसे में जिले के विभिन्न प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कम्पोजिट विद्यालयों में प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्या...