गोपालगंज, जनवरी 31 -- गोपालगंज। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय ने मथिला हलावर पिपरा, बरौली के प्रधानाध्यापक राजीव रंजन को निलंबित कर दिया है। कार्यालय आदेश के अनुसार प्रधानाध्यापक पर उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना, स्पष्टीकरण का जवाब नहीं देने, अपशब्दों के प्रयोग, छात्रों के शोषण सहित कई गंभीर आरोप पाए गए हैं। आरोपों की पुष्टि होने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय जांच का आदेश दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय प्रखंड संसाधन केंद्र कुचायकोट निर्धारित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...