भागलपुर, फरवरी 12 -- प्रखंड के नन्हींबाई मध्य विद्यालय बाराहाट में प्रधानाध्यापक के रूप में कार्यरत मो. इफ्तेखार अहमद को बुधवार को समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका कल्पना कुमारी, कंचन कुमारी, प्रेम प्रकाश मिश्रा आदि सहित विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यगण, प्रशिक्षु शिक्षक, विद्यार्थी एवं अभिभावकों ने उन्हें फूल माला से लाद दिया। सभी लोगों ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...