भदोही, मार्च 11 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कंपोजिट विद्यालय डभका में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें समाज और शिक्षा के प्रति लोगों की क्या दायित्व है, इसपर चर्चा की गई। वहीं, पद पर चयनित होने के बाद समाज के प्रति क्या कर्तव्य होता है, इसपर बच्चों ने अपनी बात रखी। वरिष्ठ शिक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान कक्षा सात की छात्रा कुमारी आर्या सिंह प्रधानाध्यापिका के रूप में नजर अई। स्कूल में बेहतर शिक्षा कैसे प्रदान की जाए इसपर अपना अनुभव साझा की। स्कूल में कक्षा संचालन, मध्याह्न भोजन, पुस्तकालय एवं प्रयोगशाला का क्रियान्वयन करते हुए शिक्षकों को अपने अनुसार जिम्मेदारी सौंपी। बच्ची का उत्साह देख शिक्षक तारिफ करते नजर आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.