कानपुर, फरवरी 5 -- बिधनू ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी भरत कुमार वर्मा ने प्रधानाध्यापक कंपोजिट विद्यालय खेरसा के इंचार्ज प्रधानाध्यापक विकास चंद्र तिवारी पर आठ बिंदुओं पर आधारित आरोप लगाते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी से निलंबन की संस्तुति की है। बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी ने पत्र में जिन आरोपों का उल्लेख किया है, उसकी जांच की जाएगी। इसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। इंचार्ज शिक्षक ने बताया कि जो भी आरोप लगाए हैं, वह पूरी तरह गलत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...