जौनपुर, जनवरी 15 -- बरईपार, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी 58 वर्षीय रमेश चंद्र यादव की बीमारी के बाद बुधवार को निधन हो गया। रमेश चंद्र प्राथमिक विद्यालय लखेसर में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शव घर पहुंचते ही सैकड़ों की संख्या में लोग श्रद्धासुमन अर्पित किया। केशजीत यादव, सपा नेता नंदलाल यादव, जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, मनीष यादव, देशबंधु यादव, ओंकार पाल, शिवम सिंह, पीसीएस अधिकारी रमेश चंद्र यादव, शैलेंद्र तिवारी, राकेश मिश्र, प्रधानाचार्य विनोद तिवारी, नाई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश शर्मा, हीरालाल यादव, सपा नेता राहुल यादव, शोभनाथ यादव सहित अन्य लोगों ने शोक जताया। अंतिम संस्कार रामघाट पर किया गया गया। एकलौते पुत्र मुलायम सिंह यादव...