औरंगाबाद, जनवरी 15 -- मदनपुर प्रखंड की दक्षिणी उमगा पंचायत अंतर्गत बंगरे निवासी पूर्व डीडीओ सह पूर्व प्रधानाध्यापक बली गहलौत का गुरुवार को निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से इलाके में शोक की लहर फैल गई है। उनके निधन पर शिक्षकों समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों ने एक मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की। बली गहलौत करीब 30 वर्षों तक शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े रहे और शिक्षा का अलख जगाते रहे। उन्होंने कई विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्य किया और वर्ष 2016 से 2018 तक जिले में डीडीओ के पद पर कार्यरत रहे। मंगलवार की सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें गया के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था, जहां गुरुवार सुबह उनका निधन हो गया। शोक सभा में मुखिया संजय यादव, पूर्व मुखिया उपेंद्र यादव, अधिवक्ता चंदेश्वर प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.