रुद्रपुर, फरवरी 6 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ऊधमसिंह नगर जिले के माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाध्यापकों एवं प्रधानाचार्यों के लिए 'जेंडर रेस्पॉन्सिव एवं समावेशी शिक्षा' विषय पर आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हो गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यालयी शिक्षा में लैंगिक संवेदनशीलता एवं समावेशी दृष्टिकोण को सशक्त बनाना रहा। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. गीता किरण ने प्रथम सत्र में जेंडर संवेदनशील शिक्षा की अवधारणा और जेंडर संवेदीकरण के लिए प्रभावी शिक्षण पद्धतियों पर प्रकाश डाला। द्वितीय सत्र में डॉ. दिलीप वैश्य ने आवश्यक मूलभूत संरचनाओं एवं सुविधाओं पर प्रेरक कहानी के माध्यम से प्रतिभागियों को जागरूक किया। तृतीय सत्र में चेतना मिश्रा ने लिंग आधारित श्रम विभाजन, पितृसत्तात्मक व्यवस्था एवं पुरुषत्व की अवधारणा पर विचार रख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.