चित्रकूट, फरवरी 6 -- चित्रकूट। संवाददाता डीएम पुलकित गर्ग ने जीजीआईसी कर्वी का निरीक्षण कर छात्राओं से उनके पठन-पाठन, समाचार पत्र पठन तथा विद्यालय से संबंधित समस्याओं के विषय में संवाद किया। पुस्तकालय व प्रयोगशालाओं की स्थिति देखी। विद्यालय के गलियारों में फर्नीचर अव्यवस्थित पाया गया। कई स्थानों पर टूटी-फूटी सामग्री का ढेर एवं साफ-सफाई का अभाव मिला। डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्या से स्पष्टीकरण मांगा। कहा कि परिसर में अत्यधिक गंदगी पाया जाना इस बात का संकेत है कि डीआईओएस समय-समय पर विद्यालय का निरीक्षण नहीं करते। उन्होंने डीआईओएस को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.