हल्द्वानी, अगस्त 25 -- भीमताल। प्रधानाचार्यों की सीधी भर्ती रद्द करने और शीघ्र पदोन्नति की मांग को लेकर भीमताल ब्लॉक के शिक्षकों ने सोमवार को बीआरसी मेहरागांव में खंड शिक्षा अधिकारी का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया। भीमताल ब्लॉक के शिक्षक संघ के अध्यक्ष हरिशंकर कांडपाल, मंत्री दीप चंद्र पंत ने कहा कि शिक्षकों के हित में लड़ाई जारी रहेगी। मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने पर बाध्य होंगे। इस दौरान अभिषेक, प्रदीप उपाध्याय, राकेश सती, कमल, डॉ दिनेश जोशी, शैलेन्द्र जोशी, प्रदीप सनवाल, डॉ कन्नू जोशी, महेश प्रसाद उपाध्याय, हेम चंद्र, बंशीधर कांडपाल, प्रदीप जोशी, राजेंद्र सिंह बिष्ट, गौरीशंकर सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.