देहरादून, अगस्त 10 -- राजकीय शिक्षक संघ ने प्रधानाचार्य सीधी भर्ती के खिलाफ आज से प्रस्तावित चॉक डाउन हड़ताल 17 अगस्त तक स्थगित कर दी है। शिक्षक संघ ने उत्तरकाशी की आपदा को देखते हुए यह निर्णय लिया है। साथ ही तय किया है कि पदोन्नति, स्थानांतरण और प्रधानाचार्य सीधी भर्ती प्रक्रिया को स्थगित नहीं किया जाता है तो 18 से स्कूल स्तर पर चॉकडाउन हड़ताल शुरू की जाएगी। रविवार को राजकीय शिक्षक संघ ने 13 जनपद कार्यकारिणी के अध्यक्ष और मंत्री के साथ ही दोनों मंडलों की कार्यकारिणी और प्रांतीय कार्यकारिणी ने गूगल मीट कर हड़ताल स्थगित करने का फैसला लिया। प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी ने उत्तरकाशी की आपदा को लेकर संवेदना प्रकट की। कहा कि संगठन संकट की इस घड़ी में प्रभावितों के साथ है। बैठक में संगठन की ओर से प्रभावित पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.