सीतापुर, नवम्बर 27 -- सीतापुर, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने गुरुवार को सिधौली ब्लॉक के हीरपुर कंपोजिट विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। जहां पर बेहतर शैक्षिक गतिविधि न मिलने पर उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी पुष्पराज सिंह से स्पष्टीकरण तलब किया है। वहीं प्रधानाध्यापिका अख्तर जहां व सहायक अध्यापक आदित्य मिश्र को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में डीएम ने विद्यालय परिसर की स्वच्छता व्यवस्था, शैक्षणिक कार्यों की गुणवत्ता, मिड-डे-मील, छात्रों एवं अध्यापकों की उपस्थिति आदि का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बच्चों को निर्धारित रोस्टर के अनुसार मानक के अनुरूप मिड-डे-मील उपलब्ध कराया जाए। पेरेन्टस टीचर मीटिंग का व्यापक स्तर पर आयोजन हो। डीएम ने कक्षा एक के बच्चों से वार्तालाप किया। पाठ्यक्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.