रुडकी, जनवरी 31 -- रुड़की, संवाददाता। कन्हैया लाल डीएवी इंटर कॉलेज रुड़की के प्रधानाचार्य मनोज कुमार सैनी शनिवार को अपने पद से सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सादगीपूर्ण लेकिन भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबंध संचालक अभिषेक शुक्ला ने कहा मनोज कुमार सैनी ने विद्यालय में 36 वर्षों की सेवाएं दी जिसमें लगभग 16 वर्षों तक प्रधानाचार्य रहते हुए उन्होंने विद्यालय को शैक्षिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक रूप से नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा निदेशक आनंद भारद्वाज कार्यकाल विद्यालय के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने अनुशासन, गुणवत्ता और संस्कारों के साथ शिक्षा को आगे बढ़ाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...