बहराइच, मार्च 10 -- फखरपुर, संवाददाता। कस्बे में स्थित चौधरी सियाराम इंटर कालेज मे परीक्षा देते हुए छात्र की तबीयत खराब हो गई ।प्रधानाचार्य का आरोप है कि इलाज करने पहुंचे चिकित्सक ने अभद्रता किया। इसकी शिकायत डीएम से की गई है। प्रधानाचार्य बृजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह परीक्षा देते हुए एक छात्र बीमार हो गया। सूचना सीएसची के चिकित्सक केंद्र पर आए। छात्र को देखकर इंजेक्शन लगाने की बात कही आधा घंटा बैठे रहे उसके बावजूद भी इलाज नहीं किया। इलाज करने की बात पर वह भड़क गए और अभद्रता करते हुए कहा कि अगर विद्यालय बुलाना है तो पहले डीएम का परमिशन ले लीजिए तभी इलाज किया जाएगा।सीएचसी अधीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में चिकित्सक से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.