सोनभद्र, मई 2 -- अनपरा,संवाददाता। डी ए वी पब्लिक स्कूल, परासी में अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस और प्रधानाचार्य दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। विद्यालय के सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को गार्ड ऑफ ऑनर -तिलक लगाकर सम्मानित किया गया। मज़दूर दिवस विषयक कविता पाठ हुआ। विद्यालय की प्राचार्या रचना दुबे ने कर्मचारियों का सम्मान करते हुए इन्हें विद्यालय की रीढ़ बताया। प्रधानाचार्य दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक एस आर दास ने प्राचार्य को पुष्प गुच्छ और विद्यालय के परीक्षा प्रभारी अमरेश रंजन ने उपहार देकर सम्मानित किया । सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसका संचालन विद्यालय की छात्रा संचित चौरसिया और छात्र शुभ शर्मा ने संयुक्त रूप में क्रमशः अंग्रेजी और हिंदी में किया। कार्यक्रम सुबास प्रजापति के धन्यवाद ज्ञापन से संपन्न हुआ।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.