विकासनगर, मार्च 30 -- राजकीय इंटर कॉलेज पजिटिलानी में तैनात प्रधानाचार्य के सेवानिवृत्ति होने पर स्टाफ और ग्रामीणों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। उन्हें जब स्कूल में विदाई जा रही थी तो वहां अध्ययनरत विद्यार्थियों की आंखों से आंसू बहने लगे। बच्चों को देख प्रधानाचार्य भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को आश्वासन दिया कि वह समय-समय पर विद्यालय में आते रहेंगे। प्रधानाचार्य बलवीर सिंह राणा साल 2015 में राइंका पजिटिलानी में तैनात हुए थे। उनके विदाई समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षक चतर सिंह ने कहा कि विद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने में प्रधानाचार्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जितने विद्यालयों में उनकी तैनाती रही वहां उन्होंने अपनी बौद्धिकता, शिक्षण और प्रशासनिक दायित्वों के निर्वहन से विशेष छाप छोड़ी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.