गिरडीह, दिसम्बर 19 -- खोरीमहुआ। धनवार प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय विशुनपुर में बढ़ती ठंड और घने कुहासे को देखते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य बरुन राय ने एक सराहनीय पहल करते हुए अपनी निजि राशि से लगभग 20 गरीब एवं असहाय बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण किया। इस मानवीय प्रयास से विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों को ठंड से राहत मिली और उनके चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई। प्रधानाचार्य बरुन राय ने बताया कि अत्यधिक ठंड के बावजूद कई बच्चे गर्म कपड़ों के अभाव में भी नियमित रूप से विद्यालय आ रहे थे। ऐसे बच्चों को चिन्हित कर उन्हें स्वेटर उपलब्ध कराया गया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष सरकार द्वारा विद्यालय के बच्चों को स्वेटर उपलब्ध कराया गया था, लेकिन वर्तमान वित्तीय वर्ष में अभी तक विभाग की ओर से पोशाक राशि को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। इसी कारण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.