अयोध्या, जनवरी 9 -- अयोध्या। बच्चू लाल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य देवेन्द्र सिंह 2017 में प्रवक्ता मनोविज्ञान पद पर हुई पदोन्नति को मास्टर जितेन्द्र सिंह की ओर से दी गई चुनौती के बाद न्यायालय से पारित आदेश को लेकर शासन ने पदोन्नति का परीक्षण कर आख्या तलब की है। डीआईओएस को भेजे गए पत्र में सचिव शासन ने सात दिनों के भीतर परीक्षण आख्या रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश डीआईओएस अयोध्या को दिये हैं। आख्या न उपलब्ध कराने पर सम्बन्धित के खिलाफ कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...