गाजीपुर, फरवरी 24 -- गाजीपुर, संवाददाता। भगेलू दास इंटर कॉलेज, करूवी बहलोलपुर, थाना दुल्लहपुर में यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान अंग्रेजी की परीक्षा देते हुए एसटीएफ ने साल्वर को पकड़ा था। जिसके बाद प्रधानाचार्य और साल्वर को जेल भेज दिया गया। अब डीआईओएस ने एहतियात बरतते हुए केंद्र के वाह्य व्यवस्थापक मनोरमा सिंह को भी हटा दिया है। अब इस केंद्र पर पीएन इंटर कालेज मरदह के प्रवक्ता शशिकांत सिंह को केंद्र व्यवस्थापक और प्रवक्ता स्वपनील राय को वाह्य केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किया है। दुल्लहपुर संवाद के अनुसार बाबा भगेलू दास इंटर कॉलेज में नकल कराने की एसटीएफ को सटीक मुखबिरी की गई थी। यही वजह थी कि टीम 527 छात्रों में से सीधे उसी छात्र के पास पहुंची थी। कालेज के एक कर्मचारी ने बताया कि सुबह के पाली में दो अन्य छात्र भी परीक्षा केंद्र पर दूसरे की पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.