मुजफ्फर नगर, जनवरी 31 -- प्रिंसिपल्स कॉन्क्लेव 2026 में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व, नवाचार एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक कार्यों के लिए पीआर पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अनघ सिंघल को पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मेरठ में आयोजित हुआ यह शैक्षणिक सम्मेलन बैनेट एडं कोलमैन के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें देशभर से विद्यालय प्रधानाचार्य, शिक्षाविद एवं शिक्षा विशेषज्ञ शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अनघ सिंघल को यह सम्मान विद्यालय में नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों, छात्र-केंद्रित वातावरण, अनुशासन, एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता के निरंतर प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। उनके कुशल नेतृत्व में पी.आर. पब्लिक स्कूल निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...