पटना, अगस्त 12 -- भाजपा सांसद डॉ. भीम सिंह ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद भवन स्थित उनके कक्ष में मुलाकात की और वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में अपनी भूमिका को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया। डॉ. सिंह ने तीन खंडों में स्वलिखित दो पुस्तकों का सेट प्रधानमंत्री भेंट किया। इन पुस्तकों में 'भारत के 75 महान क्रांतिकारी और 'महान कर्मयोगी जननायक कर्पूरी ठाकुर शामिल हैं। मुलाकात के बाद डॉ. सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री ने बिहार के चुनावी परिदृश्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्रधानमंत्री से भाजपा संगठन, न्याय पंचायत, रोहिणी आयोग तथा कर्पूरी फाउंडेशन और इंटरनेशनल सेंटर आदि मुद्दों पर भी चर्चा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.