रामपुर, जनवरी 16 -- सेंट पॉल स्कूल के छात्र का परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए चयन हुआ है। छात्र का चयन राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा किया गया है। छात्र वैभव प्रजापति ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय स्तर पर पांचवां स्थान हासिल किया था। इस चयन के अंतर्गत छात्र को नई दिल्ली आमंत्रित किया गया है, जहाँ वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आमने-सामने संवाद करेगा। वि‌द्यालय के प्रधानाचार्य मनोज पाठक ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता छात्र की प्रतिभा के साथ-साथ उसके अभिभावकों एवं शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन का प्रतिफल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...