रांची, मार्च 18 -- रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की और राज्य के विकास व विधि-व्यवस्था से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। राज्यपाल ने इस अवसर पर राजभवन, रांची द्वारा प्रकाशित 'राज भवन पत्रिका' की प्रति प्रधानमंत्री को भेंट की। विदित हो कि यह पत्रिका 31 जुलाई 2024 से 31 जनवरी 2025 तक राज भवन, झारखंड की विभिन्न गतिविधियों पर आधारित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.