हाथरस, जुलाई 2 -- सहपऊ। कस्बा स्थित सीएचसी पर आयोजित प्रधानमंत्री मातृत्व दिवस पर 66 गर्भवती महिलाओं ने अपनी जांच के लिए पंजीकरण कराया और उनकी जांच की गई । यह जानकारी देते हुए बताया इनमें से 55 गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउण्ड की जांच के लिए भेजा गया । 03 गर्भवती महिलाएं ऐसी थी जिन्होंने प्रथम बार गर्भ धारण किया गया । इसके साथ ही 09 महिलाएं उच्च जोखिम गर्भावस्था स्थिति में थी जिनको किसी अच्छे चिकित्सक की देखरेख में अपना प्रसव कराने की सलाह दी। इस दौरान स्टाफ नर्स चंचल,सीमा , तुलसी, गार्गी शर्मा आदि थीं ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.