जहानाबाद, दिसम्बर 6 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुलासगंज, डॉ. चंद्रशेखर प्रकाश की अध्यक्षता में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरगांव एवं सुकीयामा से संबंधित सभी स्वास्थ्य कर्मियों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरकार के नवीन दिशा-निर्देशों के आलोक में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान को और प्रभावी ढंग से लागू करने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि पूर्व से ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुलासगंज स्तर पर प्रत्येक माह प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। अब सरकार के नए निर्देशानुसार इस माह से हुलासगंज प्रखंड के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकीयामा एवं मुरगांव में भी प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का आयोजन सुन...