जहानाबाद, मार्च 10 -- हुलासगंज, निज संवाददाता प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान कार्यक्रम के तहत प्रत्येक माह की नवमी तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुलासगंज के द्वारा किया जाता था। लेकिन अवकाश की स्थिति में 10 मार्च को इसका आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच की गई। इस मौके पर डॉ मधुबाला कुमारी, डॉक्टर राजीव नयन कुमार, रश्मि ने क्षेत्र की 72 महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच किया। इसमें, इढ ,वजन,ओरल केयर पैथोलॉजी जांच, किया गया, जिसमें चार गर्भवती महिलाओं को उच्च जोखिम के लिए चिन्हित किया गया, उन्हें उचित सलाह एवं दवा दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.