जहानाबाद, दिसम्बर 10 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आनंदपुर तथा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तारी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की शुरुआत की गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर शशिकांत कुमार ने बताया कि करपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहले से ही गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें दवाइयां दी जा रही है। अब आनंदपुर तथा बख्तारी स्वास्थ्य केंद्र में भी गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की जाएगी तथा उन्हें दवाइयां दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...