बेगुसराय, जून 14 -- भगवानपुर। राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार के कार्यपालक निदेशक ने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की तिथि विस्तारित करने के संबंध में निर्देश जारी किया है। विदित हो कि पिछले वर्ष प्रत्येक माह 9 एवं 21 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की तिथि निर्धारित थी। वर्तमान परिदृश्य में भारत सरकार के दिशा-निर्देश एवं राज्य की आवश्यकता के अनुसार इसे दो दिन से बढ़ाकर प्रत्येक माह तीन दिन किया गया है। माह जुलाई, 2025 से प्रत्येक माह 9, 15 एवं 21 तारीख को यह अभियान दिवस आयोजित होगा। विस्तारित तिथि को आनेवाली सभी गर्भवती महिलाओं की गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जांच, आवश्यक प्रयोगशाला जांच, अल्ट्रासाउण्ड परीक्षण किया जाएगा। उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का आंकड़ा पोर्टल पर इंट्री करने का निदेश दिया गया है। यह जानकारी परिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.