अयोध्या, फरवरी 20 -- अयोध्या, संवाददाता। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बेनीगंज में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए एक दिवसीय जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 100 से अधिक शिल्पकारों व कारीगरों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन नीरज कुमार सहायक निदेशक ने किया। सहायक आयुक्त उद्योग पीके शुक्ला ने पीएम विश्वकर्मा के लाभों के साथ साथ राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उद्यमी डॉ. संजय भारती ने विपणन में कैसे डिजिटल/ई-कामर्स के माध्यम से जुड़ने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। शाखा प्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा नीतू शुक्ला ने लोन से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान नौ पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों का इंडिया पोस्ट बैंक में खाता ओर क्यूआर भी जनरेट किया गया। -----
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.