नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। छठ महापर्व के मौके पर मंगलवार सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूजा में शामिल होने के लिए वासुदेव घाट पर आएंगे। इसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को वासुदेव घाट पर चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अफसरों को सभी सुविधाओं का बेहतर इंतजाम करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही वहां सुरक्षा के भी पुख्ता बंदोबस्त करने के निर्देश भी दिए। रविवार सुबह कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने भी दिल्ली के वासुदेव घाट, मयूर विहार घाट, अशोक नगर, कोंडली, त्रिलोकपुरी आदि घाटों का निरीक्षण किया। कपिल मिश्रा ने कहा कि इस बार दिल्ली में छठ पूजा को लेकर अद्भुत उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार ने इस वर्ष लगभग 1300 से अधिक छठ घाटों पर सभी आवश्यक सुविधाएं सुनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.