नई दिल्ली, फरवरी 5 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित होने के बाद कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी का कहना है कि चार दिनों तक लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जानबूझकर सदन में बोलने नहीं दिया गया, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी उनकी बात सुनना नहीं चाहते थे। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि विपक्ष में रहते हुए भाजपा ने 10 जून 2004 को तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सदन में बोलने से रोका था, जबकि उस वक्त राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर संसद में पूरी चर्चा हुई थी। संसद भवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए जयराम रमेश ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को लोकसभा में बोलने से चार दिनों तक रोका गया। वह राष्ट्रीय सुरक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.