शामली, सितम्बर 21 -- शामली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पर्व के रूप में मनाए जाने के तहत सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा हनुमान टीला परिसर में एक भव्य चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। शनिवार को एमएलसी मोहित बेनीवाल ने प्रदर्शनी का भ्रमण कर अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि विगत 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों ने भारत का सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ाया है। प्रदर्शनी में उनके बाल्यकाल से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक की सेवा यात्रा और कार्यों को प्रदर्शित किया गया है, जो युवाओं के लिए प्रेरणादायी हैं। एमएलसी ने आमजन से अपील की कि वे बड़ी संख्या में प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रधानमंत्री के जीवन से प्रेरणा लें। प्रदर्शनी के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र तोमर, पुनीत द्विवेदी, सलील द्विवेदी, दामोदर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.